May 26, 2026

मां बेटा ने सिघौल को मॉडल पंचायत बनाने की दिशा में है प्रयत्नशील

Read Time:10 Minute, 28 Second

जिला अन्तर्गत पंचायतों में सिंघौल को अव्वल स्थान पर लाना मेरा लक्ष :प्रदीप घोष

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मां बेटा ने मिलकर पंचायत की सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। मां बेटा ने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की दिशा में दिन रात लगे हुए हैं। मां-बेटा ने महज साढे़ सात वर्षों में पंचायत को एक विकसित पंचायत के रूप में लाकर खड़ा कर दिया है। जिसकी चर्चा आसपास के इलाकों में हो रही है। कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत सिंघौल पंचायत का यह परिदृश्य है। 2011 में प्रदीप कुमार घोष मुखिया पद पर सिघौल पंचायत से निर्वाचित निर्वाचित हुये। 2011 से 2016 तक अपने कार्यकाल में पंचायत का सर्वाधिक विकास किया। 2021 में यह पंचायत के मुखिया पद के लिए महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित घोषित होने पर प्रदीप कुमार घोष ने अपनी मां बानी घोष को मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ाई और बानी घोष मुखिया पद पर भारी मत से विजय घोषित हुयी। 24 दिसंबर 2021 को बानी घोष शपथ ली। मां- बेटा ने मिलकर पंचायत को जिले में अव्वल स्थान पर लाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। प्रदीप कुमार घोष का जन्म 2 दिसंबर 1967 में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। 1983 में कटिहार इस्लामिया उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा पास की।1985 में के.बी. झा कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1987 में डीएस कॉलेज कटिहार से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने विधि स्नातक की भी पढ़ाई की है। 2000 से प्रदीप कुमार घोष समाज सेवा में लग गये। इसके पूर्व 1995 में इन्होंने पैक्स का चुनाव लड़े थे। जिसमें यह उपविजेता घोषित हुये । 2001में सिघौल पंचायत से मुखिया पद के लिए अपने पिता पार्वती चरण घोष को चुनाव लड़ाया था। जिसमें मात्र 70 मत से पराजित हो गये।प्रदीप कुमार घोष ने 2006 में जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। सबसे पहले इन्हें सिघौल पंचायत अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। उनके कार्य से पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इन्हें कुछ अवधि के बाद आजमनगर प्रखंड का जदयू युवा अध्यक्ष मनोनीत किया। इन्होंने युवा अध्यक्ष पद को बेहतरीन ढंग से निभाया। जिसके कारण पार्टी के आला कमान ने इन्हें जिला जदयू का जिला सचिव का दायित्व दिया है और यह वर्तमान में जिला सचिव के पद पर आसीन हैं। पार्टी के हित में यह हमेशा कार्य करते हैं। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वाह करते आ रहे हैं। इसके कारण इनकी पहचान पार्टी के आला अधिकारी से लेकर मंत्री के बीच हो गई है। अपने पंचायत के सर्वाधिक विकास के लिए विधायक, विधान पार्षद,सांसद, एवं मंत्रीसे संपर्क कर पंचायत में अधिक से अधिक विकासात्मक कार्य करने की दिशा में बढ़ते चले गये। परिणाम स्वरुप 2011 में प्रदीप कुमार घोष सिंह सिघौल पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुये। इन्होंने मुखिया पद की शपथ ग्रहण करने के साथ ही पंचायत की सर्वांगिक विकास में जुट गये। उन्होंने अपने कार्यकाल में रोहिया से हरिजन टोला बेलबाड़ी तक 4000 फुट मुख्य सड़क का निर्माण कराया। राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण 11लाख 33 हजार रुपये की लागत से कराया। पंचायत में आवश्यकता अनुसार पांच स्थानों पर कलभट्ट का निर्माण किया। चार गांव में ईट सोलिग पथ का निर्माण कराया। पांच स्थानों पर हवा महल 30 लाख की लागत से कराया। दुर्गा स्थान पोखर में छठ घाट का निर्माण कराया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 88 का भवन निर्माण कराया। वर्षों से चिर प्रतिक्षित मांग के आधार पर सर्व प्रथम सिघौलल पंचायत के वार्ड 11 में गायडगरा सड़क में 10 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया गया। पंचायत का रोड मैप बनाकर जिला को दिया गया। जिसके आधार पर पंचायत में सड़कों की जाल बिछ गया है। और कुछ जगह सड़क एवं पुल निर्माणाधीन है। जो जल्द बनाकर तैयार हो जाएगा। मध्य विद्यालय रोहिया को पंचायत समिति की बैठक में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाने का प्रस्ताव लेकर डीएम, जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक कर किया। परिणाम स्वरूप यह विद्यालय 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ। प्रदीप कुमार घोष ने अपने कार्यकाल के 5 वर्षों में पंचायत को एक विकसित पंचायत के रूप में जिले के नक्शे पर अंकित करने का कार्य किया है। 2021 में मुखिया पद के लिए महिला आरक्षण घोषित हो गया। इसलिए यह नामांकन नहीं कर पाये। ऐसी स्थिति में अपनी मां बानी घोष को मुखिया पद के लिए नामजदी का पर्चा दाखिल कराया। बानी घोष मुखिया निर्वाचित हुई।24 दिसंबर 2021 को बानो घोष शपथ ग्रहण करने के पश्चात मां बेटे ने मिलकर पंचायत का सर्वाधिक विकास करने की रूपरेखा तैयार किया। 2022-2023 में सिंघौल काली स्थान पोखर में छठ घाट, झाडादिध्धी पोखर में छठ घाट, दुर्गा स्थान पोखर में छठ घाट का निर्माण कराया। वार्ड संख्या 4,5,7 में ढक्कन युक्त नाला का निर्माण, वार्ड नंबर 7 में कुआं का जिर्णोधार,पंचायत भवन, चाहार दिवारी, ग्राम कचहरी, झंडा स्तंभ का निर्माण एवं जीर्णोद्धार षष्टम वित्त आयोग एवं 15वीं वित्त आयोग योजना से 15 लाख की लागत से कराया। पंचायत में कचरा भवन का निर्माण 7,20000 की लागत से कराया। पंचायत के विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण कार्य किया। मुखिया बानी घोष एवं निवर्तमान मुखिया सब मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार घोष ने बताया कि सिघौल पंचायत में अविलंब राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन का जन्म आधार कराएंगे। रोहिया तटबंध के समीप छोटा पुल का निर्माण करेंगे।मनरेगा भवन जाने के लिए सड़क का निर्माण के साथ-साथ तीन स्थानों पर कल भट्ट का निर्माण करने का प्रस्ताव लिया गया है। जो जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। पंचायत में सुलभ शौचालय का निर्माण कराई जाएगी। पंचायत के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को शौचालय जाने आने में सुविधा मिल सकेगा। खासकर हाट बाजार में आने वाली महिलाओं को काफी कठिनाई होती है। इसलिए पंचायत के मुख्य चौक चौराहे पर सुलभ शौचालय का निर्माण करने के दिशा में प्रस्ताव लिया गया है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण सिंघौल में अविलंब करने की दिशा में विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर कार्य को अमली जामा पहनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। साथ ही साथ ही अविलंब रोहिया- आजमनगर के बीच महानंदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण करने की दिशा में अविलंब विभागीय मंत्री से मिलकर इस दिशा में स्मारपत्र दिया जाएगा। ताकि रोहिया- आजमनगर के बीच प्रस्तावित महानंदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कर अविलंब प्रारंभ हो सके। जिससे कटिहार जिला मुख्यालय का सीधा संपर्क आजमनगर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से हो सकेगा। रोहिया- आजमनगर के बीच महानंदा नदी के पुल बन जाने से इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

Previous post रोशना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर पिकप वैन जप्त।
Next post निःशुल्क शिविर में 45 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial