May 26, 2026

जनता दरबार में दो नये मामले प्रतिवेदित ,दो का निष्पादन

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

भूमि विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निपटान को लेकर प्रति शनिवार को थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी की संयुक्त तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मनिहारी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में पूर्व से लंबित दस मामलों में से दो मामलों का उभय पक्षों की सहमति से निष्पादन किया गया जबकि विचारण के लिए दो नये मामले प्रतिवेदित हुए।जनता दरबार में भूराजस्व कर्मचारी जय नारायण लिपिक मंटु कुमार ,पीएसआई सद्दाम हुसैन की मौजूदगी में फरियादियों ने अपना पक्ष रखा।

Previous post शराब तस्करों एवं अवैध मिट्टी खनन के विरूद्ध एक्शन मोड में मनिहारी पुलिस
Next post रोशना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर पिकप वैन जप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial