June 24, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी ने किया जाति जनगणना के निर्णय का स्वागत।

Read Time:2 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

शहर के हृदय गंज स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।जिसमें पार्टी की जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने के निर्णय का स्वागत किया। संगीता देवी ने कहा कि यह निर्णय वंचित वर्गों को उनका वास्तविक हक दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसे सामाजिक और आर्थिक संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। संगीता देवी ने कहा आजादी के इतने वर्षों बाद भी किसी सरकार ने जाति जनगणना की पहल नहीं की। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस जनगणना से नीति निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण और समाज के समावेशी विकास में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह शैक्षणिक और शोध संस्थानों को भी भारतीय समाज की गहराई से समझ प्रदान करेगा। विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में संगीता देवी ने कहा कि लोजपा शीर्ष नेतृत्व जो भी आदेश देगा, पार्टी उस पर अमल करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से तैयारी कर रही है और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। इस दौरान लोजपा नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र पासवान, कमल कुमार पासवान, महिला जिला अध्यक्ष नीतू यादव सहित कई नेता शामिल हुआ।

Previous post भामाशाह जयंती मनाने जदयू कार्यकर्तागण पटना हुए रवाना ।
Next post रेल पी.पी मो आरिफ को एक समारोह में दिया विदाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial