रेल पी.पी मो आरिफ को एक समारोह में दिया विदाई
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद पर पदस्थापित मो आरिफ का कटिहार रेल से अलीपुरद्वार रेल में रूटीन तबादला हो गया है। स्थानांतरित रेल पी.पी मो आरिफ की विदाई को लेकर डीआरएम कार्यालय में आरपीएफ द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे आरपीएफ के अधिकारी द्वारा माला पहनाकर तथा बुके व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें भावमिनी विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में आरपीएफ प्रभारी कमांडेंट मो फरीद अहमद ने कहा कि कटिहार रेल में इनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। अपने कार्यकाल में जिस निष्ठा के साथ पीपी मो आरिफ ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। स्थानांतरण एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत है किंतु किसी के बिछुड़ने पर कष्ट अवश्य होता है। पीपी मो आरिफ ने कहा कि कटिहार पोस्टिंग उनकी काफी अच्छी रही। यहां टीम वर्क होता है ।वहीं कार्यक्षेत्र में सभी का उन्हें काफी सहयोग मिला। जिसके लिए वे सभी के आभारी है। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सीआईबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सहित मंडल के इंस्पेक्टर सहित सुरक्षा के अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
