June 6, 2026

प्रेम विवाह करने के बाद भी दहेज की मांग, नहीं मिलने पर किया हत्या

Read Time:1 Minute, 41 Second

Reporting by जयदेव यादव । सालमारी

बारसोई अनुमंडल अंतर्गत तेघड़ा पंचायत स्थित मंजरिया गांव में एक महिला के फांसी के फंदे पर लटके हुए शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल उत्पन्न हो गया। जिसको लेकर मृतिका के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन अनुसार चांदपुर गांव निवासी नंदलाल चौधरी ने लिखा है कि मेरी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। बेटी हारा देवी ने प्रेम प्रसंग से मंजरिया गांव के स्वर्गीय धुपाई शर्मा का बेटा प्रकाश शर्मा से विवाह किया था। विवाह के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा था। आवेदन में ससुराल पक्ष के छः लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही मृतिका के पति सहित सभी आरोपी फरार है

इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है । मामले में पुलिस छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी।

Previous post तीन करोड़ रूपए लागत के दो सड़कों का बिधायक ने किया शिलान्यास।
Next post 58 फुट लंबे पुल को चुरा ले गए चोर पुलिस का चकराया दिमाग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial