केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का धरना ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन में शामिल दलों के नेता और कार्यकर्ता द्वारा गुरुवार को धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस, जदयू, राजद, सीपीएम एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना में शामिल महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।मौके पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित जनगणना कराने, महंगाई , संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने और खाद्यान्न योजनाओं को बंद करने की साजिश की बात कही।इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह,प्रदेश राजद नेता अशु पांडेय ,मुख्य पार्षद लाखो यादव, चंद्र भानु गुप्त, धवलेंद्र ओझा, प्रदीप सिंह, मोहम्मद शेरू, शेख साजिद ,सरोज यादव, गोपाल यादव, राजेश रजक, नंदकिशोर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
