September 25, 2026

आरपीएफ ईस्ट पोस्ट ने चलाया सघन चेकिंग अभियान ।

Read Time:2 Minute, 8 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के इंस्पेक्टर सह पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर कटिहार स्टेशन पर ट्रेन आगमन के समय रेलवे सुरक्षा बल द्वारा राजधानी एक्सप्रेस , अवध आसाम एक्सप्रेस , महानंदा एक्सप्रेस,दानापुर एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, अमरपाली एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सघन चेकिंग की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की अलग-अलग टीम बनाकर महिला बोगी में पुरुष यात्रियों, बिना टिकट यात्री,गंदगी फैलाने वाली यात्री,चेन पुलिंग करने आदि कई यात्रियों को रेलवे एक्ट के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 15 दिनों के अंदर 300 से अधिक लोगों को विभिन्न रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा आर्थिक दंड की सजा दी गई। वही बाद में जुर्माना की राशि जमा करने के बाद पकड़े गए सभी व्यक्तियों को मुक्त कर दिया गया। इस दौरान एएसआई अबेदानंद सिंह,अनुज कुमार, मुक्ति शील,श्री तिवारी, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य सुरक्षा के जवान मौजूद थे।

Previous post महागठबंधन का महाधरना में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का भरा हुंकार ।
Next post केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का धरना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial