November 10, 2026

मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन का जोरदार प्रदर्शन – सुनील कुमार यादव

Read Time:2 Minute, 46 Second

सांसद भी होंगे महागठबंधन के प्रदर्शन में शामिल ।

(बारसोई |मनोरंजन साहा)

सांसद कार्यालय परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन द्वारा चक्का जाम को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष ने मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं से नौ जुलाई को होने वाले चक्का जाम को सफल बनाने का अपील किया साथ ही सभी से इसे सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि महागठबंधन द्वारा किए जा रहे चक्का जाम कार्यक्रम में कटिहार के सांसद तारीक अनवर के साथ-साथ सैकड़ो कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुनील कुमार यादव ने कहा कि बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। बिहार के हर जिले में चक्का जाम किया जाएगा। लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। बिहार के गरीबों, वंचितों, दलितों के मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब मतदाताओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसके विरोध में हमलोग पूरे बिहार में चक्का जाम करेंगे। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,संजय सिंह, अवधेश मंडल,सउद आलम, शहनवाज़ खान,पंकज तम्बाकूवाला,नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा,युवा अध्यक्ष मन्नी पासवान,मो० इस्तियाक,अब्दुल माजिद, मेजर जमाल, मो० शकील, मो असलम, आंनद सिंह,रामप्रसाद सिंह,मो०आदिल सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुआ घायल हुआ रेफर।
Next post मनिहारी में जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता का संदेश, शंभू सूमन ने किया नेतृत्व।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial