November 10, 2026

मनिहारी में जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता का संदेश, शंभू सूमन ने किया नेतृत्व।

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। जदयू के पूर्व प्रत्याशी शंभू सूमन के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। “संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं” के नारे के साथ नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर के नेतृत्व में रैली नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई।श्री सूमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राज्यभर में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने विपक्ष पर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुमति देवी, प्रदेश महासचिव मंजय साह,विजय सिंह,रूपक गुहा, पंचानंद पोद्दार, मुन्ना रजक,सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

Previous post मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन का जोरदार प्रदर्शन – सुनील कुमार यादव
Next post नदी कटाव से बढ़ा ग्रामीणों का संकट, विधायक ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial