June 21, 2026

अमित कुमार ने संभाला बिहार ग्रामीण बैंक कांटाकोश शाखा प्रबंधक का पद।

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार ग्रामीण बैंक कांटाकोश के नए शाखा प्रबंधक के रूप में अमित कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान शाखा प्रबंधक शंभू सिंह का तबादला उनके गृह जिला भागलपुर हो गया। विदाई अवसर पर ग्रामीणों, बैंक कर्मियों और नए प्रबंधक ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त DGM एवं वर्तमान विजिलेंस पदाधिकारी श्रीकांत पांडेय ने कहा कि श्री सिंह के नेतृत्व में शाखा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मौके पर संजय पांडेय, सुशील पांडेय, सीताराम, जीविका दीदी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post कुरसेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next post भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial