November 12, 2026

शादी का प्रलोभन देकर किशोरी से दुष्कर्म, आवेदन देकर कारवाई की मांग ।

Read Time:2 Minute, 57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के एक गांव में शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार पागलबाड़ी विश्वास टोला के 24 वर्षीय युवक मो आफताब ने दो महीने पूर्व से ट्यूशन पढ़ने जा रही उक्त युवती को पिछा कर फोन नंबर लिया और मोबाइल के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर पिछले दो माह से शादी का झांसा देकर बातचीत करने लगा। पिछले 15 दिसंबर को नाबालिग युवती को मध्य रात्रि घर से बाहर बुलाया। इसके बाद दूसरे के खाली घर में ले जाकर नाबालिक को चाकू दिखाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और नाबालिक को धमकाते हुए परिजनों को नही बताने की चेतावनी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डरी सहमी युवती अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा मामले को लेकर मनिहारी थाना में आवेदन दिया गया।पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में नाबालिक युवती ने लिखा है कि 15 दिसंबर के दिन विश्वास टोला पागलबाड़ी का आफताब मुझे घर से बाहर निकलने के लिए कहा और मुझे बहला फुसलाकर मनोहरपुर एक पक्के के मकान में ले गया और मुझसे बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया और मुझे चाकू दिखाकर धमकाया और कहा कि किसी से बोली तो जान से मार देंगे । मेरे गुम सुम रहने के कारण मेरी मां ने जब कुरेदा दो मैने सारी आपबीती अपनी मां एवं परिजनों को बताई। मैने यह भी बताई कि आफताब दो माह से बात चीत कर रहा था और जबरन मेरा पीछा करते हुए मोबाइल नंबर लिया था।जिसके बाद हमारे परिवार के लोग पागलबाड़ी स्थित आफताब के घर पहुंचे उनसे बात करने की कोशिश किया। परन्तु वे लोग गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। इसी मामले को लेकर मनिहारी थाना में आवेदन दिया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कारवाई करने की मांग की है।वही मनिहारी थाना के एसआई सद्दाम हुसैन मामले को लेकर घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गए है।

Previous post वाहन चेकिंग के दौरान 14,58 लिटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next post गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 लीटर देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial