सावन के पहले दिन मनिहारी के शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, “हर-हर महादेव” से गूंजे मंदिर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
सावन माह के प्रथम दिवस पर बुधवार को मनिहारी के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु जल, बेलपत्र, धतूरा और भांग लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।”हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। मंदिर परिसर देर शाम तक शिव भक्ति में डूबे रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
