बाबा गोरखनाथ धाम जाने वाले परशोशा धार पुल एवं सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
बाबा गोरखनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर प्राणपुर, मनिहारी और अमदाबाद को जोड़ने वाली, लंबे समय से प्रतीक्षित शोशाधार पुल एवं सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत् शिलान्यास किया गया।प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कियह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी माँग थी,जो अब पूरी होकर न केवल आवागमन को सरल बनाएगा। बल्कि व्यापार,शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच को भी और सुगम करेगा। प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल में काफी विकास की हूं। इस क्षेत्र में सड़क एवं पुल का जाल बिछा दिया हूं। भाजपा विधायक निशा सिंह ने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करना मेरा मुख्य लक्षण है और आगे भी रहेगा। इस क्षेत्र की जनता से मेरा पुराना लगाव है और सब दिन लगा रहेगा।इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, प्राणपुर प्रमुख अमित साह, स्थानीय मुखिया जुलुम सिंह, भाजपा अध्यक्ष परिमल मंडल, महामंत्री निर्मल एवं चंदन, पैक्स अध्यक्ष विजय केवट, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन एवं बिड्डू सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं एनडीए कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
