May 26, 2026

मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराबी व वारंटी अलग-अलग जगह से गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने गुरुवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक पियक्कड़ और एक वारंटी को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व टोला निवासी सुकुमार यादव को शराब के नशे में एएसआई विनोद राय ने गिरफ्तार किया। वहीं मिलीक निवासी शेख साबिर को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत एसआई सुभाष चौधरी ने पकड़ा। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous post वीर बाल दिवस: साहिबजादा ज़ोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत को देश करता है नमन
Next post उप मुख्यमंत्री को भगवान परशुराम जी की तस्वीर देखकर हितेश ने किया अभिनंदन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial