July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री को भगवान परशुराम जी की तस्वीर देखकर हितेश ने किया अभिनंदन।

Read Time:2 Minute, 14 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी सह कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद प्रतिनिधि हितेश कुमार शर्मा ने बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा से पूर्णिया जिला अतिथि गृह में शिष्टाचार भेंट कर उनको भगवान परशुराम जी की तस्वीर देखकर स्वागत व अभिनंदन किया। विजय कुमार सिंहा पूर्णिया में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद के आयोजन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री सह मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का यह निर्णय आम नागरिकों की सुविधा,कार्य में पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक निर्णायक कदम है। अब लोगों को सत्यापित नकल के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतियाँ पूरी तरह वैधानिक हैं और कहीं भी मान्य होंगी। ये लोगों को आसानी से घर बैठे उपलब्ध होंगी। हमारा लक्ष्य है कि राजस्व सेवाएँ सरल,पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त हों। डिजिटल बिहार की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आम नागरिकों को इसके लिए अब कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।हितेश कुमार शर्मा ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा के इस ऐतिहासिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कटिहार में भी इस तरीके का भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग जनसुनवाई संवाद कैंप लगाने का अनुरोध किया।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराबी व वारंटी अलग-अलग जगह से गिरफ्तार
Next post स्कॉटिश पब्लिक स्कूल कटिहार में विशाल बाल मेला का भव्य आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial