May 24, 2026

मनिहारी पुलिस ने 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफतार

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर क्षेत्र के पुरानी हाट घाट के समीप झारखंड से लाए गए विदेशी शराब को पुलिस ने गुप्त सूचना पर संदेहास्पद व्यक्ति के पास लगभग 13.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया एवं उक्त व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में सहायक थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी के पुरानी हाट घाट के समीप एक व्यक्ति की तलाशी के क्रम में 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजय साह पिता वासुदेव साह जो मनिहारी थाना के मनोहरपुर का रहने वाला है।गिरफ्तारी टीम में एस आई गौतम कुमार सहीत पुलिस बल मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, ₹1,07500 जुर्माना।
Next post पूर्व विधायक की पत्नी शारदा देवी का निधन, कटिहार में शोक की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial