November 12, 2026

नवाबगंज गोली काण्ड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

Read Time:1 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में 3 जनवरी 2025 की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। जख्मी के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच अभियुक्तों पर मनिहारी थाना कांड संख्या 02/25 के तहत मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी में पुलिस ने नवाबगंज बालू टोला निवासी मोहम्मद नईम (25), पिता मोहम्मद सक्को सब्जी फरोश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।इस छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर राम बहादुर शर्मा, गौतम कुमार, अंजनी सिंह, एएसआई अरुण कुमार सहित गस्ती दल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Previous post मनिहारी में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि, दोषियों के लिए फांसी की मांग।
Next post मनिहारी पुलिस ने फरार वांछित आरोपी बुल्ला को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial