November 10, 2026

थानाध्यक्ष ने सीएसपी संचालकों के साथ की बैठक दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।

Read Time:1 Minute, 16 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गयी।बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने सीएसपी संचालकों को अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि कैमरों की मौजूदगी से किसी भी आपराधिक घटना की जांच में मदद मिलेगी. अपराधियों की पहचान करना आसान होगा. साथ ही बैंक से नकदी लाते समय स्थानीय पुलिस को सूचना देने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को अकेले बैंक से नकदी न लाने की चेतावनी दी और कहा कि वे हमेशा सहायक कर्मियों के साथ ही बैंक जायें। वही इस मौके पर बैंक कर्मी तथा सीएसपी संचालक काफी संख्या में मौजूद थे।

Previous post बाइक सवार से मोबाइल झपट्टा मार कर अपराधी हुए फरार,पिरित ने थाना में दिया आवेदन
Next post मनिहारी पुलिस ने अवैध खनन कर ले जा बालू लदे ट्रेक्टर को पकड़ा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial