May 26, 2026

शराब तस्करों एवं अवैध मिट्टी खनन के विरूद्ध एक्शन मोड में मनिहारी पुलिस

Read Time:1 Minute, 56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस इन दिनों अवैध ढ़ंग से बालू मिट्टी खनन में लगे धंधेबाजों सहित शराब तस्करों के विरुद्ध ताबरतोड़ एक्शन में लगी है।पिछले दो दिनों में जहां अवैध मिट्टी खनन व ढुलाई में शामिल दो जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर ट्रेलर को मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने अपने अन्य सहयोगीयों के साथ पकड़ कर थाने ले आये। इस बीच शुक्रवार को ही गुप्त सूचना के बाद थानाध्यक्ष पंकज आनंद के दिशानिर्देश में एस आई ऊदय यादव ने कवैया पुल के पास 105 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर सहित तस्करी के लिए उपयोग में लाये दो मोटर साईकिल एवं एक साईकिल को पकड़ा।एक तस्कर मोटर साईकिल छोड़कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि पकड़े गये दो शराब तस्कर बिनोद मंडल एवं संतोष मंडल दोनों नवाबगंज के निवासी हैं ।शराब बेचने के आरोप में पूर्व में भी जेल जा चुका है। बतौर थानाध्यक्ष अवैध खनन व शराब तसकरी रोकने को लेकर यह अभियान आनेवाले दिनों में भी जारी रहेंगे। मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 139/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद,सब इंस्पेक्टर आर पी महतो, पीएसआई भार्गवी कुमारी मौजूद थी।

Previous post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
Next post जनता दरबार में दो नये मामले प्रतिवेदित ,दो का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial