May 26, 2026

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Read Time:3 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में प्राचार्य सुभाष राय के नेतृत्व में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग योग दिवस मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य सुभाष राय, शिक्षक मो0अंजार आलम, भोला राय, तमन्ना खातून, मो0 महमूद आलम अंसारी, उषा देवी आकाश कुमार यादव, रिचा रश्मि, सूची स्मिता, आवेदा प्रवीण, अभिजीत आनंद, अंकित कुमार शर्मा, विकेश कुमार, अंजार आलम,उम्मे फाजेला, विधान भूषण,नेहा सहनी, दुर्गेश कुमार शर्मा,पियाली घोष, उपेंद्र कुमार यादव, पंकजिनी हेंब्रम, सुमन कुमारी, जियाउल रहमान ने विद्यालय परिसर में योग किया। शिक्षक- शिक्षिकाओं ने योगा करने के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करायी गयी। जिसमें वर्ग एक से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सर्वाधिक बच्चे वर्ग एक से आठ तक के शामिल हुये। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष राय ने बताया कि वर्ग एक में 31, वर्ग 2 में 41, वर्ग 3 में 52,वर्ग 4 में 52, वर्ग 5 में 69, वर्ग 6 में 120, वर्ग 7 में 101, वर्ग 8 में 160, वर्ग 9 112, वर्ग 10 में 108, वर्ग 12वीं में 54 छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर योग में शामिल हुये। सभी बच्चे चेतना सत्र के साथ-साथ विभिन्न मुद्रा में योग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष राय ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप लोग शपथ ले कि सभी अपने-अपने पारिवारिक सदस्य के साथ प्रत्येक दिन की सुबह में योग करेंगे। प्राचार्य श्री राय ने कहा कि योग नियमित रूप से करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है।

Previous post स्काउट और गाइड ने मनाया योग दिवस
Next post शराब तस्करों एवं अवैध मिट्टी खनन के विरूद्ध एक्शन मोड में मनिहारी पुलिस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial