November 14, 2026

लापता सैनिक को मनिहारी पुलिस ने पुर्णिया से सकुशल किया बरामद की ।

Read Time:1 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड के अमिराबाद से अवकाश में घर आये कश्मीर में पदस्थापित सैनिक मंजारुल हक की गुमशुदगी को लेकर मनिहारी थाना में परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा एक एसआईटी टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दिया गया था। बुधवार को गठित टीम में शामिल अंचल पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, इंस्पेक्टर रंजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बिपिन कुमार ने पुर्णिया से सकुशल बरामद कर लिया। एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुछताछ में सैनिक मंजारुल हक ने अवैध संबंध के कारण स्वयं लापता होने की साज़िश रची थी।

Previous post बिहार के जातिगत सर्वे के आंकड़े पर राहुल गांधी के जितनी आबादी, उतना हक वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, उसे जमीनी हकीकत और कांग्रेस की दुर्दशा के बारे में नहीं है कुछ अंदाजा ।
Next post मारपीट मामले में फरार आरोपी व एक शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial