July 27, 2026

मारपीट मामले में फरार आरोपी व एक शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 38 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट के दर्ज मामले में फरार चल एक आरोपी तथा हसनगंज बाजार में शराब पीकर हो हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत बंदेवार गांव में हुए मारपीट के दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी मो वसीम पिता मो मुस्लिम को गुप्त सूचना पर मंझेली गांव रिस्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हसनगंज बाजार में शराब पीकर नशे में धूत हो हंगामा कर रहे लक्ष्मण मिस्त्री पिता लालु मिस्त्री साकिन मिल्की टोला रामनगरबंशी को गिरफ्तार किया गया। मौके पर उक्त गिरफ्तार दोनों आरोपी को संबंधित मामलों के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। अपराध व अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post लापता सैनिक को मनिहारी पुलिस ने पुर्णिया से सकुशल किया बरामद की ।
Next post कोलासी और दिघरी एचडब्ल्यूसी का जिलास्तरीय टीम ने किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial