June 20, 2026

कड़ाके की ठंड से राहत के लिए अमदाबाद नगर पंचायत ने जलवाए अलाव।

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद में शुक्रवार की अहले सुबह से कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्य पार्षद बबलू मंडल के निर्देश पर शनिवार से नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई। मुख्य पार्षद बबलू मंडल और कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य बाजार, जामा मस्जिद चौक, सरस्वती चौक, हॉस्पिटल मोड़, थाना मोड़, सेंट्रल बैंक के सामने, गोपालपुर चौक सहित अन्य स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रधान सहायक आनंद कुमार पासवान की देखरेख में नगर कर्मियों द्वारा लकड़ी की आपूर्ति कराई जा रही है। इस मौके पर उपमुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल सहित कई पार्षद उपस्थित थे। नगरवासियों ने इस पहल पर आभार

Previous post घरेलू कलह से तंग आकर पति ने खाया विषैला पदार्थ, मौत।चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में मातमी सन्नाटा
Next post गुप्त सूचना पर मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial