भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रवीण कुमार(कटिहार)
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान के नेतृत्व में युवा मोर्चा कोढा एवं कटिहार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 12 जनवरी को युवा समागम दिवस के अवसर पर बड़ी संख्याओं में कार्यकर्ताओं को पटना के मिलर हाई स्कूल में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौरव पटेल शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण देने का कार्य करें। इस कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक सिंह , जोक्शन यादव ,अभिजीत जायसवाल ,अंकित मालाकार, राहुल झा, कृष्ण आदित्य ,महेंद्र झा ,रवि कुमार, नवीन यादव ,एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के मंडल एवं जिला के कार्यकर्ता शामिल हुए।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
