राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ की एक दिवसीय प्रमाणपत्र वितरण सह सम्मान समारोह
प्रवीण कुमार (कटिहार)
राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ की एक दिवसीय प्रमाणपत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन शहर के जगबंधू अधिकारी सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कौशल यादव ने की एवं मंच संचालन विमल मालाकार ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र विद्यार्थी एवं कटिहार राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण मौजूद रही। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला के हर पंचायत में संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर जुमलेबाज मोदी सरकार की नेह मनोनीत को बताने की जरूरत है। कटिहार राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को एक जुट होकर पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है। ताकि फिरकापरस्त ताकतों को जड से उखार फेकना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजय यादव, समरेन्द्र कुणाल,सुदामा सिंह, बिनोद साह, अजहर शेख, राजेश कुमार, अनवर आजाद, धीरेन्द्र मेहता, अंजना देवी, मो.अनवर,लक्ष्मीकांत ,लक्षमी विश्वास, राम मुर्मू सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
