November 12, 2026

ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय के कई कार्यालयों में दिन के 1:00 बजे जड़ा मिला ताला, एसडीओ ने लिया संज्ञान ।

Read Time:2 Minute, 10 Second

बारसोई एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने कहा तालाबंदी कार्यालयों के पदाधिकारियों को किया गया है जबाब तलब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई ।

बारसोई(मनोरंजन साहा)

शनिवार को बारसोई अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालय में दोपहर के 12:30 बजे से 1 बजे के बिच तक ताला बंद मिला, जबकि कई कार्यालयों में एक्का दुक्का कर्मी मौजूद थे । ज्ञात हो कि शुक्रवार को छठ महापर्व कि समापन के उपरांत शनिवार को सभी कार्यालयों खुलने चाहिए थे, जिसमें आधे दर्जन से अधिक कार्यालय बंद थे । बंद मिले कार्यालय में मुख्य रूप से ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बारसोई, अंचल कार्यालय, प्रखंड कल्याण समिति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, एस.बी.एम कार्यालय पंचायत, कार्यपालक कार्यालय, प्रखंड नजारत कार्यालय, हल्का ग्राम कचोरी सुल्तानपुर कार्यालय सहित अन्य है। जबकि इसी प्रखंड मुख्यालय भवन पर स्थित कई कार्यालय खुला होने के साथ साथ कर्मी एवं पदाधिकारी भी मौजूद दिखे। वही इस संबंध में जदयू नेता रोशन अग्रवाल ने बंद रहे कार्यालयों के संबंध में पूछने पर बताया कि यह उक्त कार्यालयों के कर्मी अथवा पदाधिकारीयों के मनमानी का नतीजा है जिसपर जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी दिक्षीत स्वेतम एवं जिला पदाधिकारी कटिहार से जांच उपरांत कार्रवाई करने का मांग किया है ।

Previous post भवानीपुर मुखिया ने जदयू नेता रौशन अग्रवाल से बिजली की समस्या से निजात हेतु दिया ज्ञापन ।
Next post पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial