November 12, 2026

पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज

Read Time:1 Minute, 52 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के पांच पंचायतो में आगामी 27 नवंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढने लगी है। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत, शाहपुर धर्मी पंचायत, दक्षिणी मुरादपुर पंचायत, पूर्वी मुरादपुर पंचायत तथा जरलाही पंचायत में 27 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है । इसके लिए 13 नवंबर से 16 नवंबर तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है । तथा 17 एवं 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की समवीक्षा की जाएगी एवं 20 नवंबर को नाम वापसी की आखिरी तिथि है। बताते चले कि कुरसेला प्रखंड के पांच पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है । मुख्य रूप से अध्यक्ष पद को लेकर कई प्रत्याशी चुनावी मैदान मे उतरने के लिए मतदाताओ से सम्पर्क साधने मे लगे हुए है। पांचो पंचायत मे पैक्स चुनाव लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है । प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को गोल बंद करने में जुटे हुए हैं। पांचो पंचायत मे पैक्स अध्यक्ष को लेकर संभावित प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष मे मतदाताओ को करने के लिए सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है।

Previous post ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय के कई कार्यालयों में दिन के 1:00 बजे जड़ा मिला ताला, एसडीओ ने लिया संज्ञान ।
Next post कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 और एसएच 77 सङक पर लगा जाम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial