अवैध रुप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केन्द्र की जांच के दौरान कई संचालक रहे फरार।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
जिले भर से बिना निबंधन व बिना उपर्युक्त आहर्ता के ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चल रही अल्ट्रासाउंड केन्द्र की लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में जिलापदाधिकारी ने प्रखंडवार धावा दल का गठन कर दिया है।सिविल सर्जन कटिहार से प्राप्त अधियाचना के आलोक में जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने जिले के सभी प्रखंडों में चिकित्सा पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की संयुक्त धावा दल गठित कर निर्धारित नियमों व मानकों के विरुद्ध चलायी जा रही अल्ट्रासाउंड केन्द्र के जांचोपरांत समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।इसी दिशा निर्देश के आलोक में शुक्रवार को मनिहरी प्रखंड क्षेत्र में चल रही एसभीडी मार्क अस्पताल की जांच धावा दल द्वारा की गयी। जांच की भनक लगते कुछ संचालक फरार बताए गए।अस्पताल जांच के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, एस आई बिपिन कुमार सहित दल के अन्य सदस्य मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
