May 31, 2026

जिला जदयू के महासचिव बनाये गये राजेश ।

Read Time:1 Minute, 37 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड क्षेत्र मनिहारी के निवासी व कर्मठ समाजसेवी राजेश रजक को जिला जनता दल (यूनाइटेड) के महासचिव बनाये जाने पर जदयू के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जदयू के जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल ने पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहने के कारण जिला महासचिव के रूप में राजेश को नियुक्त किया है। राजेश रजक ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, स्थानीय सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू सुमन के प्रति आभार जताते हुए कहा की पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव समर्पित रहूंगा और 2024 में फिरकापरस्त ताकतो को परास्त करने के लिए जोर लगा दूंगा। इनके मनोनयन पर प्रदेश के नेता संजीव श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह,प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, अमदाबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेन शर्मा, मनसाही प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार, पशुपति यादव ने विशेष शुभकामना व्यक्त की है।

Previous post अल इंजाज एकेडमी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।
Next post अवैध रुप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केन्द्र की जांच के दौरान कई संचालक रहे फरार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial