कटावरोधी कार्य युद्ध स्तर पर ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहरी विधानसभा क्षेत्र पर मंडराते बाढ़ कटाव की संकट के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,जल संसाधन मंत्री संजय झा ने संयुक्तरूप से बाघमारा घाट का दौड़ाकर कटाव व बाढ़ से बचाव के कार्य का निर्देश दिये थे। जनप्रतिनिधियों के निर्देश के आलोक में विभागीय उच्च तकनीकी दल ने भी मनिहरी गांधीटोला से बाघमारा घाट तक बाढ़ कटावरोधी कार्य को गंभीरता से लेते हुए कार्य आरंभ कराये।मानसून से पहले 15 जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।तकरीबन दो किलोमीटर तक गांधीटोला से बाघमाराघाट तक कम समय में काम पूरा कराना विभागीय अभियंताओं एवं संवेदकों के सामने चुनौती है। इसके तहत नदी की भटकी हुई धारा को पुनः उसके स्वाभाविक प्रवाह मार्ग में पुनर्स्थापित किये जाने को लेकर नदी मार्ग मे जगह जगह 900 मीटर बैंडाल बनाने का काम पूरा करा लिया गया है। नदी के प्रवाह मार्ग मे जमा गाद को भी 2700 मीटर तक हटाकर नदी की प्रवाह मार्ग को अवरोध रहित बनाने का काम भी पूरी करा लेने की जानकारी परियोजना प्रमुख पंकज सांन्याल ने दी है। जानकारी दी कि पत्थर आपूर्ति की मार्ग मे आ रही बाधाओं को वरीय प्रशासनिक अधिकारी के स्तर से दूर करा दिये गये हैं।अब पत्थर प्रचूर मात्रा मे प्राप्त होने लगा है। जानकारी दी कि कटाव से रोकने के लिए किनारे पर बोल्डर बिछाने का काम भी तीन से चार स्तर तक पहुंच गया है।इस बीच शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने कटाव स्थल पर चल रहे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। कार्यस्थल पर मौजूद संवेदकों का आवश्यक निर्देश दिये।इस मौके पर पंकज सान्याल ,सिकंदर मंडल व अन्य मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
