इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में पहुंचे एसडीओ ।
बिहार सरकार द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा देने हेतु बारसोई अनुमंडल में कुल 7 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें दोनों पाली में छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इसी क्रम में दूसरे दिन भी बारसोई एसडीएम दीक्षित श्वेतम ने केंद्र में जाकर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान केंद्रों के वीक्षक को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन सख्त है और इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को कदाचार मुक्त परीक्षा देने हेतु प्रेरित किया। बता दे की परीक्षा केंद्रों के बाहर 144 धारा लागू है और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि किसी प्रकार का कदाचार की संभावना न हो। वही एसडीओ परीक्षा केंद्रो के निरीक्षण के उपरांत संतुष्ट दिखे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
