शहीद जगदेव बाबू का 102 वाँ जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार शहर के शहीद जगदेव चौक, न्यू मार्केट, कटिहार में शहीद जगदेव बाबू का 102 वाँ जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सर्वप्रथम जगदेव बाबू के प्रतीमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया।राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा आज ही के दिन 2 फरवरी 1922 को जगदेव बाबू का जन्म जहानाबाद के कुर्था प्रखंड में हुआ था।जो शोषित,वंचित,दलित,महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा समाज के आवाज थे।उन्होंने उनके हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते थे और संघर्ष करते थे।उन्होंने ही नारा दिया था सौ ने नब्बे शोषित है। नब्बे भाग हमारा है।जब शोषित एवम वंचित समाज के हक और अधिकार के लिए जब वह 5 सितंबर 1974 को धरना दे रहे थे तभी तत्कालीन कांग्रेस की सामंतवादी सरकार उनकी हत्या करवा दिया।आज वह मरकर भी अमर है।हम सब उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री रामप्रकाश महतो जी ने सरकार से जगदेव बाबू को भारत रत्न देने की मांग किए।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज राय ने भी जगदेव बाबू के जीवनी पर विस्तार से चर्चा किए।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रालोजद के जिला महासचिव दयानंद कुशवाहा,प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा,विमल साह, न्यु मार्केट कुशवाहा संघ के अध्यक्ष श्री रामइकबाल सिंह,सुरेंद्र सिंह,विंदेश्वर सिंह, सिंहेश्वर सिंह,बबलू कुशवाहा,सचिदानंद पटेल,सतीश मेहता,विनोद कुमार मेहता,पप्पू कुमार,राजेंद्र मेहता,रूपेश सिंह,संजय कुशवाहा,दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
