September 23, 2026

जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू

Read Time:1 Minute, 24 Second

मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर)

बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि टावर के नीचे रखे जनरेटर एवं उसमें रखा अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख हो गया।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात रही कि इस अगलगी की घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताते चलें कि ग्रामीणों के अनुसार जियो टावर की स्थिति पहले से ही काफी खराब है और टावर से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं कंपनी के अधिकारियों से मामले की जांच कर टावर की स्थिति में सुधार करने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Previous post आजमनगर में सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
Next post रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial