November 12, 2026

मनिहारी में भारत बंद का आंशिक असर, प्रदर्शनकारियों ने किया सड़क जाम।

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अंबेडकर चौक पर भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर एससी-एसटी जिंदाबाद के नारे लगाए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात था, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में करण मानस, राजेन्द्र पासवान, जयप्रकाश यादव, मुकेश पासवान,अमोश पासवान, अमरदीप पासवान, राजकुमार, बिरेंद्र, रामप्रवेश, अमित, रमेश मंडल,विभिशन, शिवनारायण, हारुन रशीदसहित दर्जनों लोग शामिल थे। पुलिस के सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, और एएसआई अरुण कुमार दल-बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। बंद का आह्वान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Previous post मस्तान चौक में स्ट्रीट लाइट से बढ़ी रौनक
Next post एसडीएम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण, स्थिति की समीक्षा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial