मनिहारी में मैट्रिक की परीक्षा प्रारंभ, चार केंद्रों पर आयोजित ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में पूर्व नियोजित तिथि के अनुसार मंगलवार से मैट्रिक की परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा को लेकर कुल 4 केंद्र बनाए गए हैं। बेथेल मिशन स्कूल को आदर्श केंद्र बनाया गया । लगभग सभी केंद्रों पर दोनों पाली में छात्र और छात्राओं ने परीक्षा हेतु समय पर प्रवेश किया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार दल बल के साथ पहुंचकर विधि व्यवस्था और कदाचार मुक्त परीक्षा का जायजा लेते रहे। थाना प्रभारी रामविलास सिंह स्वयं प्रत्येक केंद्रों पर अपने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और सहयोगी बलों का जायजा लेते रहे। प्रत्येक केंद्रों पर दंडाधिकारी मौजूद दिखे। बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी एहतियात बरती जा रही है। केंद्र के 200 मीटर तक की दूरी पर 144 धारा लगा दिया गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर जूते, मोजे, कंपास बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, घड़ी जैसी चीजें को ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
