प्रथम दिन माध्यमिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न दोनों पारियों में 127 परीक्षार्थि रहे अनुपस्थित ।
**** मनोरंजन साहा ****
बारसोई में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 को लेकर प्रशासन द्वारा कुल 7 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कदाचार मुक्त स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय के नेतृत्व में नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल सभी केंद्रों के लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। विधि व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए एसडीओ, बिईओ एवं अन्य पदाधिकारी लगातार केंद्रों में जाकर परीक्षा का जायजा ले रहे हैं तथा सभी परीक्षार्थियों से कदाचार मुक्त परीक्षा देने की अपील कर रहे हैं । ज्ञात हो कि आज के प्रथम दिन के परीक्षा के दौरान दोनों पारियों में कुल 5391 परीक्षार्थियों में सम्मिलित होकर परीक्षा दिया जबकि 127 परीक्षार्थि अनुपस्थित रहे । जबकि मंगलवार को प्रारंभ हुई परीक्षा में कुल 5518 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था ।

More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
