June 20, 2026

बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

Read Time:1 Minute, 15 Second

बलरामपुर (डेस्क)

बलरामपुर.थाना अंतर्गत बिजौल पंचायत के डटियन गांव में पुर्णिया से बारसोई तक चलने वाली बस शाम के करीब 5 बजे अचानक अनियंत्रित होकर खाईं में बस जा गिरी।मौके पर काफी अफरा तफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दौड़ते हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।जिसमें किसी तरह का यात्रियों के साथ अनहोनी तो नहीं हुई. लेकिन कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटे आई है। मोके पर तुरंत तेलता अस्पताल से एंबुलेंस को भी मंगाया गया और घायल यात्रियों को तेलता अस्पताल ले जाया गया। बता दे की स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बस का टायर ब्लास्ट होने के कारण बस अनियंत्रित हो गया जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हुई।

Previous post कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक, टीकाकरण पर विशेष जोर
Next post सशस्त्र सीमा बल 8वीं वाहिनीं ने ब्यूटिशियन प्रशिक्षण का किया समापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial