November 10, 2026

पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक

Read Time:1 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरसेला में प्रबंधक मुकेश कुमार की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियो सीएचओ, तथा एनम का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र एवं स्वास्थ्य केंद्र में दिए जा रहे स्वास्थ्य सेवा की कार्य का समीक्षा की गई। वही बताया कि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने तथा समय पर केंद्र खोलने एवं बंद करने का सख्त निर्देश दिया गया। एवं सभी एएनएम को आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर गर्भवती महिलाओ का जांच करना है कि खुन की कमी तो नही है।बच्चो को स समय नियमित रूप से टीकाकरण करना है। वहीं आर आई टीकाकरण अभियान में ध्यान रखना है कि कोई भी बच्चा टीका लगाने से वंचित नही रहे। वही सभी एनम, सीएचओ को डाटा पूर्ण रुपेण ऑनलाइन करने को निर्देशित किया गया। तथा हिदायत देते हुए एनम को बताया गया है कि सभी कोई ड्रेस कोड में रहे हैं। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।इस बैठक में मुख्य रुप से प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह,बीसीएम अभय कुमार,एनमी सुनील साह, मॉनिटर संजय भगत, सीएचओ चंदन कुमार, विकास कुमार, निलंजन चैटर्जी,सहित ,एनम इत्यादि सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे‌।

Previous post बिहार पुलिस सप्ताह साइबर जागरुकता 2025 का किया गया आयोजन।
Next post अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त चालक गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial