पंचायती राज पदाधिकारी कक्ष में सरपंच, न्याय सचिव व न्याय मित्र की हुई बैठक
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज पदाधिकारी कक्ष में सरपंच, न्याय सचिव व न्याय मित्र की समीक्षा बैठक किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदनी ने की। बैठक में सभी पंचायतों में आयोजित ग्राम कचहरी के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित सभी दायर वादों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मौजूद सरपंच ने पूर्व सरपंच द्वारा प्रभार नहीं सौंपन सहित मुद्दों पर पंचायती राज पदाधिकारी का ध्यान केंद्रित करवाया।साथ ही भत्ता को लेकर चर्चा की गई। सरपंच ने भत्ता राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही बैठक में ग्राम कचहरी में हुए पुरे माह के कार्यों की समीक्षा की गई। पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदनी ने ग्राम कचहरी में पहुंचने वाले सभी फरियादियों के मामलों को समय रहते निपटारा करने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर न्याय सचिव व न्याय मित्र को निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यपालक सहायक रंजू कुमारी, सरपंच अनिल मंडल, गजेंद्र नाथ शर्मा सहित न्याय सचिव व न्याय मित्र मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
