मतदाता सूची में नाम जोड़ने व वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बैठक।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, हटाने व सुधार हेतु बीएलओ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी तुषार अनल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने व मृत व्यक्ति सहित बाहर निवास करने वाले मतदाताओं का नाम हटाने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया। बताया प्रत्येक बूथ पर नया मतदाताओं का नाम जोड़ने पर जोर दिया जाए, ताकि हमारे जिले का वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सके। बताया 18 वर्ष वाले नया मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की बात कही गई। खासकर मतदाता सूची में महिलाओं का नाम ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर चर्चा की गई ताकि वोटिंग में महिला की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मौके पर बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार हेतु पूर्व में प्रत्येक बूथों पर शिविर आयोजित की जा चुकी है। साथ ही आगामी दो और तीन दिसंबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौके पर बैठक में मौजूद सभी बीएलओ को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
