बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो फुस के घर जले।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर गांव में बुधवार को दोपहर बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें दो फुस घर सहित घर में रखे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मौके पर पीड़ित परिवार चंद्रदेव महतो व वीणा देवी ने बताया कि हमलोग घर में नहीं थे। अचानक दोपहर में बिजली की चिंगारी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें दो घर में रखे हजारों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। बताया घर में रखे टेलीविजन, कपड़ा, बर्तन सहित अनाज व खाने पीने की सभी सामान जल गया। बताया घर से धुआं निकालने पर ग्रामीण सभी इक्ट्ठे हो गए और बड़े मस्कत से आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही घर भी आधा से ज्यादा जल गया। मौके पर वार्ड सदस्य आनंद कुमार महतो ने बताया कि अचानक दोपहर में बिजली की तार से आग लग गई, ग्रामीणों की मदद से बिजली खंबे से तार को हटाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखे सामान आदि जलकर राख हो गया। मौके पर वार्ड सदस्य ने विभाग से आपदा के तहत मिलने वाले लाभ की मांग अंचल प्रशासन से की है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। मौके पर घटना को लेकर पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
