मेगा डेंटल कम हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आई जी विकास वैभव द्वारा संचालित लेट्स इंस्पायर बिहार के कटिहार चैपटर के बैनर तले कटिहार जिला के समेली प्रखंड में स्तिथ मध्य विद्यालय मल्होरिया में मेगा डेंटल कम हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार मृतुंजयम जी द्वारा स्कूल परिसर में व्यवस्थित व अनुशासित वातावरण को उदाहरण पेश करने के लिए लाइफ़ लाइन हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर के संचालक डॉक्टर कमर हाशमी ने भूरी भूरी प्रशंशा की !मेगा मुफ़्त हेल्थ कैम्प में 150 से अधिक बच्चे महिला शिक्षक शिक्षिका रसोइया ग्रामीणों ने दवाई, ओरल हाइजीन किट, पेस्ट ,ब्रश, एक्स रे , ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, कैविटी फिलिंग आदि का मुफ्त लाभ उठाया कैम्प में मुख्य रूप से उपस्थित सभी शिक्षक संग मनीष कुमार,सुनील कुमार शर्मा , दिलखुश, कुंदन ,तबरेज ,बारीक ख़ान, शुभम कुमार आदि ने भरपूर सहयोग किया । डॉक्टर कमर हाशमी ने कहा कि सभी को अपने दांतों की रूटीन चेकअप करनी चाहिय ताकि किसी तरह की समस्या को पहले ही ठीक किया जा सके। दांत के दिक्कत को अनदेखी करने से परिणाम कई बार घातक हो सकते हैं इसी मकसद से मैंने यह जांच कैंप का आयोजन किया है ताकि बच्चों के माध्यम से घर के अभिभावक भी जागरूक हो सके !
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
