प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम तहत कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं विद्यालय प्रधानाध्यापक मो मोइउद्दीन ने बताया कि विभाग निर्देश पर आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम तहत विद्यालय में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम तहत विद्यालय स्थित कई गांव की मिट्टी, चावल आदि कलश में स्थापना किया गया। साथ ही विद्यालय में कविता, लेखन, निबंध आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार मौजूद रहे। बताया मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम तहत बच्चों को वीर शहीदों के बारे में बताया गया। साथ ही वीर शहीदों की जीवनी गाथा को सुनाया कर महत्वपूर्ण चर्चा किया गया। कई लेखन कविता के माध्यम से बच्चों को वीर सपूतों की कहानी बताई गई।मौके पर कार्यक्रम दौरान कलश में मिट्टी चावल आदि डालकर कलश का स्थापना किया गया। जिसको लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण सहित बच्चे आदि मौजूद रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
