रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर ने किया। पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही चिकित्सकों की कमी, एम्बुलेंस की कमी व एएनएम की कमी आदि पर प्रमुखता से चर्चा की गई। बताया क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो इसको लेकर कार्य करने की जरूरत है। बैठक के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में दवाई, साफ सफाई आदि की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुअंर, सोशल सिंह सहित सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग तहत संचालित योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इसको लेकर सभी का ध्यान केंद्रित कराया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के रख-रखाव व नियमित रूप से साफ-सफाई होने पर चर्चा किया। बताया हर हाल में लोगों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डाक्टर अरुण, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
