November 12, 2026

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नवाबगंज-हसवर मुख्य मार्ग पर केवाला पीपल ग़ाछ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दोगच्छी केवाला निवासी दिलीप मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप मंडल साइकिल से अपने घर वापस आ रहे थे जहां विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने रौंद दिया और भागने लगा। स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर ट्रक चालक को पकड़ लिया।इधर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होकर हंगामा करने लगी। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, गौतम कुमार दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गए। मृतक अपने पिछे पत्नी,एक पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ कर चले गए। घटनास्थल पर पूर्व मुखिया मनोज मंडल, लोजपा नेता बिनोद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Previous post यातायात डीएसपी ने कुर्सेला नेशनल एन एच 31 व एस एच 77 का किया निरीक्षण।
Next post नेशनल हाईवे एनएच 31 दुर्घटनाओं में लगेगी बिराम लगाया जा रहा है उजाला पट्टी और रेडियम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial