नेशनल हाईवे एनएच 31 दुर्घटनाओं में लगेगी बिराम लगाया जा रहा है उजाला पट्टी और रेडियम।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
नेशनल हाईवे एनएच 31 दुर्घटनाओं में लगेगी बिराम ।नवंबर माह के अंतिम सप्ताह के समापन के साथ ठंड व घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण सड़क दुर्घटना की आशंकाएं काफी बढ़ जाती है। जिसको लेकर एनएचएआई के द्वारा नेशनल हाईवे एन एच 31 कबीर मठ के समीप जो पहले से ही डेंजर जोन भी बना हुआ है। यहां ठोकर पर आए दिन घटना दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इस जगह पर कई मौत का मंजर लोग देख चुके हैं। जिसको लेकर लगातार खबर भी प्रकाशित किया जा रहा था। और ग्रामीणों ने भी उजाला पट्टी और रेडियम लगाने की मांग की थी।बता दें कि अब एन एच आई के द्वारा सड़क पर रेडियम प्लेटिंग तथा स्पीड ब्रेकर के पास रेडियम प्लेटिंग कराया जा रहा है ताकि रात के अंधेरे व घने कोहरे में सड़क व स्पीड ब्रेकर दिख सके तथा वाहन चालकों को वाहन चलाने में सुविधा मिले। बताते चलें कि कुर्सेला थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण भी सड़क हादसे होते रहते हैं। रेडियम पट्टी और निशान लगाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
