मनिहारी एलसीटी कुटी घाट पर माइनिंग, डीटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो मालवाहक जहाजों से 24 ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बुधवार को मनिहारी एलसीटी कुटी घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बालमुकुंद प्रसाद और माइनिंग विभाग की पदाधिकारी आकांक्षा प्रियदर्शनी और मनिहारी एडीशनल एसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।यह कार्रवाई उस गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि झारखंड से पत्थर लदे ओवरलोडेड ट्रक बिना वैध चालान के मालवाहक जहाज के माध्यम से मनिहारी पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने मनिहारी कुटी घाट पर पहुंचकर दो मालवाहक जहाजों की जांच की। इनमें से एक जहाज में 18 और दूसरे में 6 ट्रक पत्थर लदे मिले। कुल 24 ट्रकों को मौके पर ही रोका गया।सभी ट्रकों के कागजात और माइनिंग चालान की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सभी के पास चालान पाया गया। अब इन ट्रकों को धर्मकांटा ले जाकर लदे हुए पत्थरों की माप की जाएगी ताकि ओवरलोडिंग की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
