June 25, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का किया अनावरण

Read Time:2 Minute, 16 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गरभैली पंचायत अंतर्गत एनएच- 81 मनिया रेलवे स्टेशन से मधेपुरा गांव तक लगभग एक करोड रुपए की लागत से तथा मधेपुरा मुंडा टोला से चाँय टोला तक लगभग सैतिस लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनने वाली लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलापट अनावरण व नारियल फोड़ कर कार्यारंभ किया । इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, पंचायत के मुखिया गणेश मंडल, पूर्व मुखिया भोलानाथ विश्वास, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, राधा रमन सिंह, मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा, महामंत्री भुवन मंगल ,प्रमोद मंडल, रंजीत मंडल, सुनील कुमार, दीपक कुमार, जयदीप कुमार मंडल, राजू कुमार मंडल, बलराम मंडल, आनंद कुमार तथा वार्ड सदस्य सीताराम मंडल के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पथों के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रहने के कारण लोगों को यातायात में काफी कठिनाई हो रही थी। इसके शीघ्र निर्माण से अब जहां रेल यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं मधेपुरा मुंडा टोला से चाँय टोला तक पथ के निर्माण से ग्रामीण टोलों के बीच भी लोगों को बेहतर संपर्क सड़क उपलब्ध होगा।

Previous post निगम पार्षद की पुत्री आर्या राज ने 10वीं परीक्षा में 93% प्राप्त कर कटिहार वासियों को किया गौरवान्वित
Next post मनिहारी एलसीटी कुटी घाट पर माइनिंग, डीटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो मालवाहक जहाजों से 24 ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial