November 9, 2026

कुर्सेला प्रखंड में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित।

Read Time:1 Minute, 10 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)


कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर एवं उत्तरी मुरादपुर पंचायत में गुरुवार को राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सुश्री अनुपम ने की।शिविर में बड़ी संख्या में रैयत पहुंचे और ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित आवेदन दिए। इसमें नाम, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकबा एवं लगान वर्ष सुधार के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन दर्ज कराने एवं मृत जमाबंदी धारकों के वंशजों से नामांतरण हेतु भी आवेदन लिया गया।अधिकारियों ने मौके पर ही सभी प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन निष्पादन शुरू किया। शिविर में वार्ड पार्षदों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग दिया।

Previous post बौलिया पंचायत के शेष वार्डों को जी.आर. राशि दिलाने की मांग पर अड़े विधायक।
Next post मनिहारी बुनियाद केंद्र में “सुरक्षित शुक्रवार” शिविर, आपदा प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial