पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास बरारी विधायक विजय सिंह के द्वारा किया गया। शिलान्यास समारोह में बरारी विधायक विजय सिंह ने बताया कि दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य 3 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरे बिहार के सभी पंचायत में मॉडल पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है । मुख्यमंत्री का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार के सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को प्रखंड तथा जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। गांव में ही मुखिया जी, सरपंच साहब, वार्ड सदस्य,पंच विभिन्न विभाग के पदाधिकारी तथा सरकारी कर्मचारी सभी पंचायत सरकार भवन में ही कार्य निपटारा करेंगे । जिससे पंचायती , आय ,जाति, निवासी आदि कार्य के लिए ग्रामीणों को अन्य जगह जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार विकास की ओर बढ़ रहा है। जिसका उदाहरण है कि सभी पंचायत में माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय, घर-घर बिजली ,घर घर पानी तथा खेती किसानी करने के लिए किसानों को खेत में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है । बिहार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है ।इस मौके पर पूर्व सांसद नरेश यादव, दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के मुखिया ललन राम, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, ओंकार कृष्ण, मिलन कुमार मंडल, वीरेंद्र राय,, संवेदक विकास यादव आदि लोग उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
